27 C
Lucknow
Wednesday, March 11, 2026

घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत से उपभोक्ता परेशान, एजेंसियों पर लगी लंबी लाइनें

Must read

बदायूं जिले के बिसौली कस्बे में घरेलू गैस सिलिंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेने के लिए सुबह से ही लोगों की लंबी कतार लग गई। हालांकि पर्याप्त संख्या में सिलिंडर उपलब्ध न होने के कारण कई उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ा। बदायूं शहर की गैस एजेंसियों पर भी उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

बुधवार सुबह जैसे ही गैस एजेंसी खुली, बड़ी संख्या में उपभोक्ता सिलिंडर लेने के लिए पहुंच गए। भीड़ इतनी अधिक थी कि एजेंसी परिसर के बाहर तक लंबी लाइन लग गई। कई लोग सुबह से ही अपनी बारी का इंतजार करते रहे, लेकिन सीमित संख्या में सिलिंडर होने के कारण सभी को गैस नहीं मिल सकी, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखी गई।

उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से कस्बे में घरेलू गैस की किल्लत बनी हुई है। समय पर सिलिंडर नहीं मिलने के कारण घरों में खाना बनाने में परेशानी हो रही है। खासकर महिलाओं को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि गैस खत्म होने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था करना मुश्किल हो रहा है।

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और गैस एजेंसी संचालकों से मांग की है कि कस्बे में घरेलू गैस सिलिंडरों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उनका कहना है कि यदि समय पर गैस उपलब्ध कराई जाए तो उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में खड़े रहने और परेशान होने की स्थिति से राहत मिल सकती है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article