37.2 C
Lucknow
Wednesday, March 11, 2026

आज जिला पंचायत कार्यालय फतेहगढ़ में होली मिलन समारोह, नागौरी के साथ होगा रंगारंग धमाल

Must read

– जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव और सचिन यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जुटेंगे जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग
फर्रुखाबाद होली के पर्व को लेकर जनपद में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में आज फर्रुखाबाद में जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव और सचिन यादव की ओर से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जिला पंचायत कार्यालय फतेहगढ़ परिसर में आयोजित होगा, जहां रंग, अबीर-गुलाल और संगीत के साथ जमकर होली का उत्सव मनाया जाएगा।
कार्यक्रम में खास आकर्षण के रूप में प्रसिद्ध लोक कलाकार नागौरी की प्रस्तुति होगी, जो अपने रंगारंग कार्यक्रम से माहौल को पूरी तरह होलीमय बना देंगे। नागौरी के गीतों और प्रस्तुति पर दर्शक झूमते नजर आएंगे।
आयोजकों के अनुसार होली मिलन समारोह में जिले के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, व्यापारी और बड़ी संख्या में आमजन भी शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान होली के पारंपरिक गीत-संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और आपसी भाईचारे का संदेश दिया जाएगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का पर्व है। इस तरह के आयोजनों से समाज में एकता और सद्भाव मजबूत होता है। वहीं सचिन यादव ने सभी जनपदवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की है।
कार्यक्रम को लेकर जिला पंचायत कार्यालय परिसर में विशेष तैयारियां की गई हैं और आयोजकों का दावा है कि यह होली मिलन समारोह जनपद का यादगार आयोजन साबित होगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article