35.9 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026

टी20 विश्वकप 2026 में जीत के बाद भारतीय टीम को 131 करोड़ रुपये का इनाम

Must read

मुंबई| भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को टी20 विश्वकप 2026 में ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाली भारतीय टीम के लिए 131 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार घोषित किया। यह इनाम न केवल खिलाड़ियों को मिलेगा, बल्कि कोचिंग स्टाफ और टीम के अन्य सपोर्ट स्टाफ को भी उनके योगदान और पद के अनुसार वितरित किया जाएगा।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इनाम राशि में 15 खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ शामिल हैं। पुरस्कार का सबसे बड़ा हिस्सा खिलाड़ियों को मिलेगा, जबकि सपोर्ट स्टाफ को उनकी जिम्मेदारियों और पद के अनुसार राशि दी जाएगी। यह पुरस्कार 2024 के टी20 विश्वकप के 125 करोड़ रुपये के इनाम से छह करोड़ रुपये अधिक है।

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने टीम को बधाई देते हुए कहा, “बोर्ड खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई देता है और भविष्य के लिए उन्हें लगातार सफलता की शुभकामनाएं देता है।”

भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता। इस जीत के साथ टीम इंडिया लगातार दो बार टी20 विश्वकप जीतने वाली पहली टीम बन गई।

इस उपलब्धि के साथ भारत पुरुष टी20 विश्वकप तीन बार जीतने वाली पहली टीम बन गया। 2024 टी20 विश्वकप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद इस जीत ने टीम इंडिया को टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे सफल टीमों में शामिल कर दिया और भारत का दबदबा पूरी दुनिया में कायम किया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article