36.1 C
Lucknow
Monday, March 9, 2026

युवती को जबरन कार में डालने का वीडियो वायरल

Must read

राजस्थान नंबर की कार में ले गए दबंग, पुलिसकर्मी भी दिखाई देने से उठे सवाल
मैनपुरी। जिले के कुर्रा थाना क्षेत्र में युवती को जबरन कार में डालकर ले जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक युवती को जबरदस्ती कार में बैठाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।
बताया जा रहा है कि दबंगों ने युवती को जबरन उठाकर राजस्थान नंबर की कार में बैठा लिया और मौके से लेकर चले गए। वीडियो में युवती लगातार चिल्लाते हुए कह रही है कि उसका अपहरण किया जा रहा है और ये लोग उसे मार डालेंगे।
हैरानी की बात यह है कि जब युवती को कार में डाला जा रहा था, उसी दौरान मौके पर एक पुलिसकर्मी भी नजर आ रहा है, जिससे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई है। कुर्रा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है और वीडियो की सत्यता के साथ घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामला थाना कुर्रा क्षेत्र का बताया जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article