38 C
Lucknow
Monday, June 15, 2026

पुलिस मुठभेड़, सेल्समैन हत्याकांड का आरोपी घायल

Must read

तमंचा और बाइक बरामद, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी
कानपुर। शहर के बिधनू थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में सेल्समैन हत्याकांड का मुख्य आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है, जबकि उसके दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए।
पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में घायल आरोपी की पहचान छोटू उर्फ निसार के रूप में हुई है। वह हाल ही में हुए सेल्समैन हत्याकांड में वांछित चल रहा था। पुलिस को उसकी मौजूदगी की सूचना मिलने पर घेराबंदी की गई, इसी दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से छोटू उर्फ निसार घायल हो गया। पुलिस ने मौके से एक तमंचा और बाइक बरामद की है।
घटना बिधनू थाना क्षेत्र के भवानीपुर इलाके की बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार हुए दो अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article