22.2 C
Lucknow
Wednesday, March 11, 2026

महिला दिवस पर आगरा में नारी शक्ति का सम्मान

Must read

– उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्री और मेधावी बालिकाओं को किया गया सम्मानित

आगरा। नारी शक्ति सृष्टि का आधार है। उनके त्याग व समर्पण से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। इसी संकल्प के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विकास भवन सभागार में ‘यूपी का अभिमान मातृशक्ति उदीयमान’ थीम के अंतर्गत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योगी सरकार के नारी सशक्तिकरण अभियान को गति देते हुए इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और मेधावी बालिकाओं की उपलब्धियों को सराहते हुए उन्हें सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में सभी ने लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण को जनपद के विकास भवन में उपस्थित जनसमूह ने देखा और मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना।

मेधावी छात्राओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सम्मान

जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने जनपद स्तर पर शिक्षा में कीर्तिमान स्थापित करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। इसमें बीडी गर्ल्स इंटर कॉलेज की हाई स्कूल की छात्रा अपूर्वा गुप्ता और श्री एमएस इंटर कॉलेज की इंटरमीडिएट छात्रा मोनिका को पांच हजार रुपये का चेक व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही महिला कल्याण विभाग की स्पॉन्सरशिप योजना के लाभार्थियों अलीन और लवली को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं (आंगनबाड़ी) को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए, यह उनके जीवन में नई शुरुआत का प्रतीक बने।

बाल विवाह और बाल श्रम रोकने वाली ‘शक्ति’ का वंदन

समाज में व्याप्त कुरीतियों बाल श्रम और बाल विवाह की रोकथाम में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाली एनजीओ कार्यकर्ता ईभा गर्ग, प्रतिमा भार्गव, भावना शर्मा और सोनी त्रिपाठी को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र और पौध देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं न केवल अपने परिवार को सहारा दे रही हैं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

नारी शक्ति ही सशक्त राष्ट्र का आधार

जिलाधिकारी ने कहा कि आज की महिला सकारात्मक सोच के साथ हर संघर्ष का सामना कर रही है। सरकार द्वारा संचालित कौशल विकास और स्वावलंबन योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाएं हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति कर रही हैं। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, उप निदेशक महिला कल्याण श्रुति शुक्ला, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास रेनु कुमारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार सोनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्या सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article