37.1 C
Lucknow
Friday, March 13, 2026

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की जिला बैठक संपन्न, फूलों की होली खेलकर दी शुभकामनाएं

Must read

फर्रुखाबाद। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल फर्रुखाबाद के तत्वावधान में शमशाबाद में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के उपरांत कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को फूलों की होली खेलकर होली की शुभकामनाएं दीं और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान आगामी 19 मार्च को हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर “राम उत्सव” कार्यक्रम आयोजित किए जाने की योजना बनाई गई। कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। वक्ताओं ने कहा कि हिंदू नववर्ष भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है, इसलिए इस अवसर को उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा।

संगठन विस्तार को ध्यान में रखते हुए प्रखंड शमशाबाद के सरस्वती विद्या मंदिर में कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाज के बीच सेवा और संस्कार के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

बैठक में मुख्य रूप से विभाग अध्यक्ष योगेश कटियार, विभाग संगठन मंत्री ऋषभ, विभाग संयोजक बजरंग दल अभिषेक, जिला मंत्री अखिलेश, जिला उपाध्यक्ष शिवाकांत, जिला कोषाध्यक्ष रूक मंगल, सह मंत्री प्रवीण अवस्थी, जिला संयोजक सुदीप कुमार, जिला संयोजक रोहन मिश्रा, जिला सुरक्षा प्रमुख आकाश कट्टर हिंदू, जिला टोली से अनुज, श्रवण और आकाश उपस्थित रहे।

इसके अलावा दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका विधि सिंह, सह संयोजिका रुनझुन दुबे, नगर मंत्री सिद्धांत सिंह, नगर मंत्री विनोद, नितिन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को फूलों की होली खेलकर शुभकामनाएं दीं और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article