34 C
Lucknow
Thursday, August 13, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर फतेहगढ़ में महिला सुरक्षा को लेकर विशेष गोष्ठी आयोजित

Must read

फर्रुखाबाद। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (08 मार्च 2026) के अवसर पर फतेहगढ़ में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को समर्पित एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने की, जिसमें जनपद के समस्त विवेचकों ने भाग लिया।

गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने महिला संबंधी अपराधों को लेकर पुलिस अधिकारियों को अत्यंत संवेदनशील रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में बिना किसी विलंब के त्वरित एवं विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

उन्होंने सभी विवेचकों को निर्देशित किया कि महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ और अन्य अपराधों से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पीड़िताओं को समयबद्ध न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
गोष्ठी के दौरान अभियोगों से संबंधित आवेदकों और पीड़ितों की मौके पर काउंसलिंग भी की गई।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने उन्हें संवेदनशीलता के साथ उनकी समस्याएं सुनीं और कानून के अनुसार न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिला सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है तथा महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार सजग और सक्रिय है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article