34 C
Lucknow
Thursday, August 13, 2026

प्रेमी ने दो माह की गर्भवती प्रेमिका को गंगा पुल से नीचे फेंका, झाड़ी में अटकने से बची जान

Must read

कमालगंज: थाना क्षेत्र कमालगंज में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या के इरादे से बीती रात करीब 1 बजे उसके सिर में दुपट्टा लपेटकर उसे मडैयन घाट गंगा पुल से नीचे फेंक दिया। संयोग से महिला पुल के पास किनारे की झाड़ी में फंस गई, जिससे उसकी जान बच गई। पीड़िता के शोर मचाने पर पुल पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों ने नाव से पहुंचकर उसे बचाया। मामला थाना कमालगंज क्षेत्र का है, पुलिस जांच कर रही है।
पीड़िता की पहचान कोतवाली कायमगंज के ग्राम मीरगंज निवासी भैया लाल की 25 वर्षीय पुत्री सुमन के रूप में हुई है। उसका विवाह कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम नीम करोली निवासी रामू राजपूत से हुआ था। आरोप है कि रामू किसी अन्य लड़की को भगा ले गया, जिसके बाद सुमन ने उसे छोड़ दिया और थाना कंपिल के ग्राम अकबरपुर निवासी हरजीत उर्फ हरदीप के साथ रहने लगी।
हरजीत ने पहले सुमन को बरेली में किराए पर रखा, बीते 2 माह से वह पांचाल घाट स्थित लोधी राजपूत भवन में किराए पर रह रहा था। कुछ दिन पहले वह काम के सिलसिले में दिल्ली चला गया था और दो दिन पहले ही अपने भांजे के साथ लौटा था।
नशे की दावत और हत्या की साजिश –
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दो दिन तक हरजीत ने घर में अपने भांजे के साथ शराब पार्टी की। बीती शाम हरजीत ने सुमन से कहा कि बैग में कपड़े रख लो, तुम्हें बहन के यहां छोड़ देंगे। इसके बाद वह बाइक पर सुमन और अपने भांजे को लेकर थाना राजेपुर क्षेत्र के चाचूपुर मोड़ पहुंचा।
वहां उसने मेडिकल स्टोर से पानी की बोतल और एक टेबलेट खरीदी और सुमन से गोली खाने को कहा। संदेह होने पर सुमन ने टेबलेट फेंक दी और पानी पीकर खाने का नाटक किया।इसके बाद हरजीत हरदोई रोड होते हुए थाना कमालगंज क्षेत्र के मडैयन घाट पुल पर पहुंचा। रात करीब 1 बजे हरजीत और उसके भांजे ने मिलकर सुमन के सिर को दुपट्टे से लपेटकर पुल से नीचे गंगा में फेंक दिया।
गिरने के दौरान सुमन की साड़ी खुलकर गंगा में बह गई। किस्मत से वह किनारे की झाड़ी में फंस गई और बाहर निकलकर शोर मचाया। आवाज सुनकर पुल पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी नाव लेकर मौके पर पहुंचे, उसे पुल पर लाए और पहनने के लिए कपड़े दिए। कर्मचारियों ने 112 पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर आज सुबह करीब 6 बजे थानाध्यक्ष राम सहाय महिला पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सुमन को कमालगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में जांच के दौरान पता चला कि सुमन दो माह की गर्भवती है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article