– बोनस, वर्दी और एरियर की मांग, चंदौसी स्थित आवास पर नारेबाजी कर सौंपा ज्ञापन
संभल। संभल के चंदौसी स्थित आवास पर उत्तर प्रदेश सरकार की शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी से मिलने बड़ी संख्या में सफाई कर्मी पहुंचे। इस दौरान सफाई कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मियों ने बताया कि वे बोनस, वर्दी, एरियर और अन्य लंबित मांगों को लेकर मंत्री से मिलने पहुंचे हैं। उनका कहना था कि लंबे समय से उनकी मांगें लंबित हैं, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी है।
सफाई कर्मियों ने मंत्री के आवास पर प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री गुलाब देवी को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया और जल्द समाधान की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो आगे और बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन भी सतर्क रहा और स्थिति पर नजर बनाए रखी गई।


