34.7 C
Lucknow
Monday, June 22, 2026

रैपर बादशाह के खिलाफ हरियाणा पुलिस की कार्रवाई, ‘टटीरी’ गाने को लेकर एफआईआर

Must read

– पंचकूला में दर्ज हुआ मामला, पुलिस ने पेश होने का नोटिस भेजा

चंडीगढ़/पंचकूला। लोकप्रिय रैपर और सिंगर Badshah के खिलाफ हरियाणा में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। उनके नए गाने ‘टटीरी’ में कथित आपत्तिजनक सामग्री को लेकर पंचकूला में एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई और गाने की सामग्री को लेकर आपत्ति जताई गई। इसके बाद पुलिस ने बादशाह को पूछताछ के लिए पेश होने का नोटिस जारी किया है।

बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी भी शुरू कर दी है। साथ ही सोशल मीडिया पर इस गाने को शेयर करने या प्रसारित करने वालों पर भी नजर रखी जा रही है।

पुलिस का कहना है कि यदि किसी भी गाने या सामग्री में आपत्तिजनक या विवादित बातें पाई जाती हैं, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और नोटिस के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article