24 C
Lucknow
Friday, March 6, 2026

आकर्ष कुमार का यूपीएससी में चयन, आईपीएस बनकर बढ़ाया जिले का मान

Must read

फर्रुखाबाद: जनपद के होनहार युवक आकर्ष कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। आकर्ष कुमार ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 524 हासिल कर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

आकर्ष कुमार के पिता स्वर्गीय जयवीर सिंह रुड़की यूनिवर्सिटी से इंजीनियर थे, जबकि उनकी माता उर्मिला यादव जनपद कन्नौज के बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उनके बड़े भाई उत्कर्ष यादव नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) कार्यालय में लेखा परीक्षा अधिकारी के पद पर तैनात हैं।

आकर्ष कुमार की प्रारंभिक शिक्षा कानपुर के सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट तक हुई, जिसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। आकर्ष कुमार का मूल निवास फर्रुखाबाद जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम पिपराबोझि में है, जबकि वर्तमान में उनका परिवार नेकपुर चौरासी, फर्रुखाबाद में निवास करता है।

आकर्ष कुमार की इस सफलता पर उनके मामा के बेटे शशिदेव सिंह यादव, जो ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश कोषाध्यक्ष हैं, ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई और परिवार के साथ इस उपलब्धि का जश्न मनाया। क्षेत्र के लोगों और परिचितों ने भी आकर्ष कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article