33.8 C
Lucknow
Tuesday, March 3, 2026

श्री नटराज इंटरनेशनल स्कूल व न्यू दून इंटरनेशनल स्कूल का संयुक्त वार्षिकोत्सव ‘उमंग’ धूमधाम से संपन्न

Must read

 

कालपी रोड स्थित राजमंगलम रिसॉर्ट में बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन

उरई (जालौन)। कालपी रोड स्थित राजमंगलम रिसॉर्ट में देर शाम रविवार को श्री नटराज इंटरनेशनल स्कूल एवं न्यू दून इंटरनेशनल स्कूल का संयुक्त वार्षिकोत्सव ‘उमंग’ भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विनोद चतुर्वेदी उपस्थित रहे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में विजय चौधरी, मान सिंह यादव एवं पूनम तिवारी ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक राहुल शुक्ला, भूपेंद्र सिंह सेंगर, प्रदीप राठौर तथा प्रधानाचार्य सोनी सिंह सेंगर द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत गणेश वंदना ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला में पीजी कक्षा के विद्यार्थियों ने ‘बम-बम बोले’ और मोगली नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। नर्सरी के बच्चों ने ‘छम-छम यह बरसेंगे’ गीत पर आकर्षक नृत्य किया, वहीं एलकेजी के विद्यार्थियों ने ‘बोलो तारा रा रा’ पर उत्साहपूर्ण प्रस्तुति दी। यूकेजी के बच्चों ने ‘बाकी सब फर्स्ट क्लास है’ और ‘दिल ना दिया’ गीतों पर मनमोहक नृत्य किया।
कक्षा एक के छात्रों ने ‘लूंगी डांस’ प्रस्तुत कर दर्शकों की तालियां बटोरीं, जबकि छात्राओं ने ‘हवा हवाई’ गीत पर नृत्य कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा दो के विद्यार्थियों ने ‘ओम शांति ओम’ व गोविंदा मिक्स गीतों पर प्रस्तुति दी। कक्षा तीन के छात्रों ने ‘ताल से ताल मिला’ पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत शिव तांडव एवं ‘मल्हारी’ नृत्य ने दर्शकों का मन जीत लिया। ‘बाबूराव और अनपढ़ नेता’ नाट्य प्रस्तुति ने दर्शकों को हंसी से सराबोर कर दिया। कक्षा आठ की छात्राओं ने होली नृत्य के साथ भारतीय एवं आधुनिक नृत्य का मनोहारी संगम प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में शिखा,रमाकांत सेंगर,अर्पित मनीष, नंदकिशोर, मेघा, विनीता, कुनिका,ऋचा, बबीता, दीप्ति, मुस्कान, ज्योति, आरती, सुमन,कनक, महक, स्मृति,आकांक्षा, नेहा, साधना,खुशी,अलीशा, मनीष, अभिषेक, शिवानी, दिशा, आकांक्षा, रहनुमा, नित्या, पूनम समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। उपस्थित जनों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का तालियों से उत्साहवर्धन किया। अंत में प्रधानाचार्य सोनी सिंह सेंगर ने विद्यालय की उपलब्धियों को साझा करते हुए अभिभावकों को आश्वस्त किया कि संस्थान भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article