32.7 C
Lucknow
Monday, March 2, 2026

होली मिलन कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत का बड़ा ऐलान

Must read

– जिले को तीन पुल व कई पुलियों के लिए हजार करोड़ का बजट, नए वित्तीय वर्ष में कार्य शुरू होने का दावा
फर्रुखाबाद। होली के अवसर पर ठंडी सड़क स्थित अपने आवास पर आयोजित होली मिलन एवं प्रेस वार्ता में सांसद मुकेश राजपूत ने जिले के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
सांसद ने बताया कि उनकी सरकार ने जनपद को तीन बड़े पुल और कई पुलियों के निर्माण के लिए लगभग हजार करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। उन्होंने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष शुरू होते ही इन परियोजनाओं पर कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
सांसद ने जानकारी दी कि देवरामपुर रेलवे ऊपरगामी पुल (ओवरब्रिज) के लिए केंद्र सरकार से स्वीकृति दिला दी गई है, जिसका शीघ्र ही शिलान्यास किया जाएगा। इसके अलावा कायमगंज रेलवे स्टेशन के निकट एक अन्य पुल का प्रस्ताव भी भेजा गया है, जिसे जल्द हरी झंडी मिलने की उम्मीद है।
संपत्तियों को लेकर सफाई
प्रेस वार्ता में सांसद ने अपनी संपत्तियों को लेकर भी स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि उनकी जो संपत्तियां पूर्व से हैं, उनकी कीमतें समय के साथ बढ़ी हैं, लेकिन उन्होंने कोई नई संपत्ति अर्जित नहीं की है। उन्होंने दावा किया कि राजनीति में उन्होंने सदैव सादगी और ईमानदारी का परिचय दिया है, जिस कारण सभी वर्ग और धर्म के लोग उनके साथ हैं और वह लगातार तीसरी बार सांसद चुने गए हैं।
होली पर्व के मद्देनजर सांसद ने जिला प्रशासन से अपील की कि त्योहार के दौरान चेकिंग के नाम पर आम जनता को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है, लेकिन आमजन को सम्मानपूर्वक व्यवहार मिलना चाहिए।कार्यक्रम के अंत में सांसद ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और जिले के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का भरोसा दिलाया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article