– यूथ इंडिया करेगा मेगा इवेंट का आयोजन
– इंटर स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप से लेकर मिस/मिस्टर नोएडा–दिल्ली तक कई भव्य प्रतियोगिताएं की जाएंगी शामिल
नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर ) में युवाओं को एक बड़ा मंच देने के उद्देश्य से यूथ इंडिया न्यूज़ ग्रुप द्वारा नोएडा में भव्य “युवा शक्ति महोत्सव 2026” आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। इस मेगा इवेंट में खेल, फैशन, व्यक्तित्व विकास और व्यापारिक सम्मान समारोह जैसे कई बड़े कार्यक्रम एक ही मंच पर आयोजित किए जाएंगे।
आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन एनसीआर के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
कार्यक्रम की शुरुआत “यूथ इंडिया इंटर स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप – एनसीआर ” से होगी। इसमें दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के प्रतिष्ठित स्कूलों की टीमें भाग लेंगी। लीग और नॉकआउट फॉर्मेट में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला नोएडा स्टेडियम में होगा।
विजेता टीम को “यूथ इंडिया क्रिकेट चैंपियनशिप ट्रॉफी” से सम्मानित किया जाएगा।
महोत्सव के तहत “मिस नोएडा” और “मिस दिल्ली” प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रतिभागियों को ग्रूमिंग, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और मीडिया ट्रेनिंग दी जाएगी। फाइनल नाइट में भव्य रैंप वॉक, टैलेंट राउंड और प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित होंगे। विजेताओं को ब्रांड एंबेसडर बनने का अवसर मिलेगा।
युवा पुरुष प्रतिभाओं के लिए “मिस्टर नोएडा” और “मिस्टर दिल्ली” प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें फिटनेस, व्यक्तित्व और प्रतिभा के आधार पर विजेताओं का चयन होगा।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में “यूथ इंडिया बिजनेस एवं लीडरशिप अवॉर्ड” आयोजित किए जाएंगे, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, स्टार्टअप, रियल एस्टेट और सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों व व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
आयोजकों का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि युवाओं को करियर, खेल और ग्लैमर की दुनिया में आगे बढ़ने का अवसर देना है। कार्यक्रम की व्यापक कवरेज यूथ इंडिया के डिजिटल और प्रिंट प्लेटफॉर्म पर की जाएगी।
नोएडा में होने वाला यह महाआयोजन एनसीआर के युवाओं के लिए एक नई पहचान और संभावनाओं का द्वार खोल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here