ग्वालियर से दो और आरोपी गिरफ्तार, कांग्रेस कार्यकर्ता राजा गुर्जर व जितेंद्र यादव पकड़े गए
नई दिल्ली। राजधानी में आयोजित AI समिट के दौरान हुए प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को मध्य प्रदेश के ग्वालियर से पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजा गुर्जर और जितेंद्र यादव के रूप में हुई है, जो कांग्रेस से जुड़े बताए जा रहे हैं। आरोप है कि दोनों ने समिट स्थल पर प्रदर्शन और नारेबाजी में सक्रिय भूमिका निभाई थी।
जांच एजेंसियों का कहना है कि पहले से दर्ज मुकदमे के आधार पर इनकी तलाश की जा रही थी। तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर टीम ने ग्वालियर में दबिश देकर दोनों को हिरासत में लिया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि प्रदर्शन की योजना किस स्तर पर बनाई गई थी। मामले में अन्य संदिग्धों की भी पहचान की जा रही है।
गौरतलब है कि एआई समिट के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, इसके बावजूद प्रदर्शन की घटना सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here