28.8 C
Lucknow
Saturday, February 21, 2026

सातनपुर मंडी में आलू के दामों में हलचल

Must read

21 फरवरी को गड्ड 351–451 रु., छट्टा 451–641 रु., हाइलैंड 721–851 रु. प्रति कुंतल
फर्रुखाबाद। जनपद की प्रमुख कृषि उपज मंडी सातनपुर मंडी में शनिवार वार को आलू की आवक और मांग के बीच भावों में उतार-चढ़ाव देखा गया। 21 फरवरी को जारी दरों के अनुसार अलग-अलग ग्रेड के आलू के दाम (प्रति कुंतल), गड्ड आलू: 351 से 451, छट्टा आलू: 451 से 641, हाइलैंड आलू: 721 से 851रहा।
मंडी सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों की तुलना में आवक सामान्य रही, लेकिन अच्छी क्वालिटी के हाइलैंड आलू की मांग अधिक रहने से उसके भाव मजबूत बने रहे। वहीं साधारण और गड्ड क्वालिटी में खरीदारों की मोलभाव के चलते रेट सीमित दायरे में रहे।
आलू उत्पादक किसानों का कहना है कि हाइलैंड और बेहतर ग्रेड के आलू के दाम संतोषजनक हैं, जिससे लागत निकलने के साथ कुछ लाभ भी मिल रहा है। हालांकि छोटे किसानों ने परिवहन और भंडारण लागत को लेकर चिंता जताई है।
थोक व्यापारियों के अनुसार, यदि आवक इसी स्तर पर बनी रहती है तो अगले सप्ताह भी भाव स्थिर रह सकते हैं। लेकिन मौसम या बाहरी मांग में बदलाव आने पर रेट में तेजी या गिरावट संभव है।
मंडी क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज भरने की प्रक्रिया भी जारी है। कई किसान बेहतर भाव की उम्मीद में स्टॉक रोककर रखने की रणनीति अपना रहे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article