29.8 C
Lucknow
Friday, February 20, 2026

छात्राओं से धोखाधड़ी का मामला, प्रधानाचार्य गिरफ्तार

Must read

12वीं के प्रवेश के नाम पर मोटी फीस वसूली, 9 छात्राओं को नहीं दिए प्रवेश पत्र
बरेली।भुता थाना क्षेत्र के गंगापुर स्थित सहोद्रा देवी मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल का मामला
बरेली। जिले के भुता थाना क्षेत्र के गंगापुर स्थित सहोदरा देवी मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं से कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य कमलेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि स्कूल को 10वीं तक की मान्यता प्राप्त थी। इसके बावजूद आरोप है कि प्रधानाचार्य ने छात्राओं को 12वीं कक्षा में प्रवेश दिलाने का आश्वासन दिया और उनसे फॉर्म भरवाकर मोटी फीस वसूली।
आरोप है कि 12वीं में पढ़ने की इच्छुक छात्राओं से फीस लेने के बाद भी उन्हें प्रवेश पत्र उपलब्ध नहीं कराए गए। कुल 9 छात्राओं के साथ यह कथित धोखाधड़ी की गई। जब परीक्षा और प्रवेश पत्र को लेकर छात्राओं को जानकारी मिली, तो मामला खुला।
पीड़ित छात्राओं और उनके परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत के आधार पर भुता थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और जांच के बाद आरोपी प्रधानाचार्य कमलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी को भेजा गया जेल
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है और उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
शिक्षा विभाग पर भी उठे सवाल
इस घटना के बाद क्षेत्र में निजी स्कूलों की मान्यता और निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अभिभावकों ने मांग की है कि ऐसे संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और छात्राओं का भविष्य सुरक्षित किया जाए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article