28 C
Lucknow
Friday, February 20, 2026

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की कथित सदस्या खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा गिरफ्तार

Must read

‘मैडम जहर’ के नाम से पहचान, ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े होने का आरोप
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़ी खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उसे गैंग के भीतर ‘मैडम जहर’ के नाम से जाना जाता था।
पुलिस अधिकारियों का दावा है कि नेहा पर ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े नेटवर्क में सक्रिय भूमिका निभाने के आरोप हैं। जांच एजेंसियां उसके जरिए कथित सप्लाई चैन और आर्थिक लेन-देन की कड़ियों की पड़ताल कर रही हैं।
सूत्रों के मुताबिक, नेहा गैंग के सदस्य बॉबी कबीतर उर्फ महफूज की करीबी सहयोगी मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच नियमित संपर्क के सबूत मिले हैं, जिनकी फोरेंसिक और डिजिटल जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है। संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article