जिलाधिकारी कार्यालय के कुछ ही दूरी पर बैठा 16 दिनों से भूख हड़ताल पर पूरा परिवार नहीं ली जिला अधिकारी ने परिवार की शुद्ध दिखावे की कार्रवाई करते हैं जिलाधिकारी शाहजहांपुर,,,
मिर्जापुर थाना क्षेत्र के थाथरमई गांव निवासी रामगुलेश अपने परिवार के साथ पिछले 16 दिनों से खिरनी बाग रामलीला ग्राउंड में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनका आरोप है कि शिकायतों के बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
परिवार के अनुसार, दबंगों द्वारा काटी गई लकड़ी उठाने के मामले में एक गरीब किसान का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर लिया गया। साथ ही किसान को करीब छह घंटे तक थाने में बैठाए रखा गया, जबकि वास्तविक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
भूख हड़ताल पर बैठे परिजनों का कहना है कि मामले में प्रशासन पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहा है। उन्होंने जलालाबाद तहसील के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को निलंबित करने की मांग तेज कर दी है।
परिवार का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस प्रकरण को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।


