17 C
Lucknow
Monday, February 16, 2026

आईआरएडी/ईडीएआर पोर्टल को लेकर पुलिस लाइन में बैठक, एसपी ने दुर्घटना डेटा समय से अपलोड करने के निर्देश

Must read

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित सभागार में आईआरएडी/ईडीएआर (IRAD/EDAR) पोर्टल के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी यातायात अभय वर्मा ने की।

बैठक में पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर तत्काल iRAD फॉर्म भरा जाए। दुर्घटना से संबंधित सभी आवश्यक विवरण जैसे फोटो, वीडियो, गवाहों के बयान एवं अन्य साक्ष्यों को सटीक और पूर्ण रूप से पोर्टल पर दर्ज किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि डेटा अपलोडिंग में किसी प्रकार की लापरवाही या देरी न हो। समयबद्ध और सही सूचना अपलोड करने से सड़क सुरक्षा से जुड़े आंकड़ों का विश्लेषण बेहतर ढंग से किया जा सकेगा, जिससे दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी रणनीति बनाई जा सके।

बैठक के दौरान कंप्यूटर ऑपरेटरों को iRAD पोर्टल पर डेटा एंट्री, वैरिफिकेशन, रिपोर्ट जनरेशन तथा तकनीकी समस्याओं के समाधान हेतु विशेष प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। अधिकारियों ने कहा कि डिजिटल प्रणाली के माध्यम से पारदर्शिता और कार्यकुशलता में वृद्धि होगी।

यह पहल सड़क सुरक्षा डेटा की गुणवत्ता में सुधार लाने और यातायात प्रबंधन को अधिक पारदर्शी, डिजिटल एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article