आये दिन बच्चों से लेकर बुजुर्गो तक की हार्ट अटैक से मौत होने की घटना हर किसी को हैरान करने कर रही है।
फर्रुखाबाद। क्षेत्र के खजुरी गांवमें गुरुवार को परिवार में तिलकोउत्सव का कार्यक्रम चल रहा था। पूरा परिवार दावत खाने गया था। दावत खाने के बाद घर आते समय हार्ट अटैक आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में चीख पुकार मच गई कर खजुरी निवासी पूनम (45) देर रात परिवार तिलक की दावत खाकर घर आ रही थी। घर के समीप आते ही रास्ते में उन्हें अचानक चक्कर आ गए। और वह कुछ समझ पाती तब तक चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ी। परिवार के ही लोगों ने पूनम को रास्ते में पड़ा देख उन्हें उठाया और घर लेकर गए। गंभीर हालत देख परिवार के लोग आनन-फानन निजी अस्पताल उसावा लेकर गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आशीष ने बताया दावत खाने के समय मम्मी को छींक आईं थी। इसके बाद वह मुँह पर रुमाल लगाकर घर के लिए चली आई थी। इससे पहले उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं थी मृतका अपने पीछे पति व तीन बेटों और बहू को रोता बिलखता छोड़ गई।


