16 C
Lucknow
Thursday, February 12, 2026

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से वृद्ध किसान की मौत, चालक फरार

Must read

 

मल्लावां। बाजार से प्याज की बेड़ लेकर साइकिल से घर लौट रहे एक वृद्ध किसान की तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसा कटरा-बिल्हौर हाईवे पर कजीपुर जाने वाले अंडरपास के सामने गुरुवार शाम हुआ। घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।

ग्राम भिठाई निवासी 67 वर्षीय मंगल गुरुवार को मल्लावां बाजार आए थे। बाजार से प्याज की बेड़ खरीदकर वह साइकिल से घर लौट रहे थे। बताया गया है कि अंडरपास के पास वह सड़क पार करने के लिए मुड़े ही थे कि पीछे से तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मंगल खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके तीन बेटे और तीन बेटियां हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी अविवाहित हैं।

कोतवाल शिवाकांत पांडे ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि अज्ञात वाहन की पहचान कर चालक को गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article