शाहजहांपुर। महिला की न्यूड फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को चौकी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहल्ला हाथीथान निवासी गाजी खां के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी लगातार महिला पर दबाव बना रहा था और पैसे न देने पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसकी फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। मामले में आईटी एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।
कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की ब्लैकमेलिंग या साइबर अपराध की सूचना तुरंत संबंधित पुलिस स्टेशन को दें।


