16 C
Lucknow
Thursday, February 12, 2026

रात के अवैध खनन पर एडीएम (एफआर) ने मारा छापा, एक डंपर सीज

Must read

शाहजहांपुर: जनपद के रौजा थाना क्षेत्र में देर रात अवैध खनन (illegal mining) की गतिविधियों पर ADM (FR) ने अचानक छापा मारकर कार्रवाई की। इस दौरान मौके से एक डंपर को सीज किया गया, जबकि अन्य वाहन अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि इलाके में लंबे समय से रात के समय खनन माफियाओं की सक्रियता बनी हुई थी।

स्थानीय लोगों की शिकायत और यूथ इंडिया समाचार पत्र में खनन माफियाओं की खबर छपने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हुआ। एडीएम (एफआर) खुद मौके पर पहुंचे और सख्त कार्रवाई की, जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।

हालांकि इस कार्रवाई के बाद प्रशासन और खनन विभाग की भूमिका पर सवाल भी उठ रहे हैं। यह चिंता जताई जा रही है कि जिले में खनन अधिकारी मौजूद होने के बावजूद बार-बार उच्च प्रशासनिक अधिकारी को मैदान में उतरकर कार्रवाई करनी क्यों पड़ रही है। कई लोग मान रहे हैं कि संबंधित विभाग की भूमिका फिलहाल केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित हो गई है।

प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार वाहनों की तलाश जारी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article