16 C
Lucknow
Thursday, February 12, 2026

परिवार के अकेले पालनहार की सड़क हादसे में मौत, विकलांग पुत्र के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Must read

मिर्ज़ापुर (शाहजहांपुर): क्षेत्र की ग्राम पंचायत पहाड़पुर नगला के पूर्व प्रधान बैजनाथ कुशवाहा (Former head Baijnath Kushwaha) के बड़े भाई 58 वर्षीय छविनाथ की मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाइवे (Moradabad-Farrukhabad Highway) पर ग्राम पहाड़पुर में ही बाइक की टक्कर से दर्दनाक मृत्यु हो गई। वे बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे डेरी पर दूध बेचने जा रहे थे। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोरचरी भेजा है।

पूर्व प्रधान बैजनाथ कुशवाहा ने बताया कि उसके भाई छविनाथ सुबह करीब आठ बजे गांव की डेरी पर पैदल दूध बेचने जा रहे थे। तभी मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाइवे पर पीछे से आए एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।

पूर्व प्रधान ने बताया कि दो माह पूर्व मृतक के इकलौते पुत्र लोकपाल का कोलाघाट पुल पर एक्सीडेंट हो गया था। जिससे वह चलने में लाचार है। मृतक की पत्नी की भी लगभग दस वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। जिससे इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के विकलांग हो चुके पुत्र की चार बेटियों और एक साल से भी कम उम्र के पुत्र की परवरिश की जिम्मेदारी उठाना मुश्किल हो जायेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article