17 C
Lucknow
Wednesday, February 11, 2026

मैनपुरी के 13 गांवों में बनेंगी सीसी सड़कें, एक करोड़ की निधि स्वीकृत

Must read

मैनपुरी: ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर मार्गों और आवागमन की समस्याओं से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। मैनपुरी (Mainpuri) की सांसद डिंपल यादव (MP Dimple Yadav) ने सांसद निधि से लगभग एक करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर 13 गांवों में सीसी सड़कों के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। यह प्रस्ताव ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को भेज दिया गया है और विभागीय प्रक्रिया पूर्ण होते ही मार्च माह से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार वर्तमान वित्तीय वर्ष में सांसद निधि विकास योजना के अंतर्गत विभिन्न गांवों के निवासियों ने सड़क निर्माण की मांग उठाई थी। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सांसद डिंपल यादव ने विधानसभा क्षेत्र के गांव रुई, तारापुर चक, रतनपुर बरा, बघेला, कछपुरा, नगर पंचायत बेवर के वार्ड संख्या चार, पहाड़पुर, विरसिंहपुर, इमलिया और द्वारिकापुर में सीसी सड़क निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है। इसके अलावा किशनी विधानसभा क्षेत्र के गांव रठेह और चौहानपुर तथा मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र के सूरजपुर गांव में सड़क एवं नाली निर्माण के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है।

इन सभी विकास कार्यों पर लगभग एक करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। सांसद कार्यालय की ओर से कार्यदायी संस्थाओं के साथ आवश्यक पत्राचार किया जा चुका है, जिससे निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके। प्रस्तावित सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को वर्षा ऋतु में कीचड़ और जलभराव से मुक्ति मिलेगी तथा विद्यार्थियों, किसानों और आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी।

सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने बताया कि सांसद डिंपल यादव ने क्षेत्र की जनता की मांग पर त्वरित संज्ञान लेते हुए विकास कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत कराई है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य शुरू होने के बाद गांवों की तस्वीर बदलेगी और स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article