लखनऊ: लखनऊ (Lucknow) के हुसैनगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी हुसैनगंज शिवमंगल सिंह के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज छितवापुर गौरव सिंह, कांस्टेबल अजय चौधरी एवं महिला कांस्टेबल दीक्षा सिंह ने बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के आरोपी अजय गुप्ता (22 वर्ष) को गिरफ्तार (arrested) कर जेल भेज दिया।
चौकी इंचार्ज छितवापुर गौरव सिंह ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को कुछ ही दिनों में जनपद उन्नाव से धर दबोचा। बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ हुसैनगंज पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।


