फर्रुखाबाद। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा 2026 का केंद्रीय बजट सर्व स्पर्शी और सर्व समावेशी है 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखकर बनाया गया है। सांसद भाजपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बजट में प्रत्येक वर्ग व्यापारी महिलाओं एवं गरीबों के लिए बनाया गया है। केंद्रीय सरकार ने आम आदमी के चेहरे पर मुस्कान लाने वाला बजट बनाकर ऐतिहासिक कार्य किया है इस बजट से नौकरी पेशा मध्यम वर्ग किसानों सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए व्यापक आर्थिक लाभ देने वाला बजट होगा। केंद्रीय बजट में गांव गरीब किसान युवा और महिलाओं की सशक्तिकरण के साथ-साथ तकनीकी रोजगार सृजन और विकास परियोजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं को ध्यान में रखकर इस बजट को बनाने का कार्य किया गया है। सरकार निरंतर कई वर्षों से भारत को आर्थिक रूप से सशक्तिकरण और रक्षा के क्षेत्र में मजबूत बनाने का कार्य कर रही है विश्व की आर्थिक मंदी के कारण भी बजट में आम नागरिकों के जन कल्याण ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं बजट आम आदमी के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा देश की प्रगति समृद्धि और स्थिरता का मजबूत आधार बनेगा।भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी मौजूद रहे।




