12 C
Lucknow
Monday, February 9, 2026

धर्मशाला में चार पर्यटकों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Must read

नालंदा: बिहार के नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र में स्थित एक धर्मशाला (Dharamshala) में चार पर्यटकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या (suicide) कर ली। राजगीर के पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि दिगंबर जैन धर्मशाला में ठहरे चारों पर्यटक छत से लटके हुए पाए गए।

मामला तब सामने आया जब धर्मशाला प्रबंधक ने एक कमरे से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, कमरे का दरवाजा तोड़ा और चारों पर्यटकों को फांसी पर लटका हुआ पाया।

घटनास्थल से मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि ये नंबर बेंगलुरु में पंजीकृत हैं। धर्मशाला के पंजीकरण रिकॉर्ड और मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं। डीएसपी ने बताया कि संदेह है कि आत्महत्याएं लगभग दो दिन पहले हुई होंगी। चल रही जांच के तहत फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की एक टीम को बुलाया गया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article