ग्रेटर नोएडा। दिल दहला देने वाली घटना में एक बेटे ने मामूली विवाद के दौरान अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी बेटे ने लोहे के तसले से हमला किया, जिससे 60 वर्षीय रुक्मिणी देवी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे किशन को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का मानसिक इलाज चल रहा था, हालांकि पुलिस इस पहलू की भी गंभीरता से जांच कर रही है।
पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह घटना ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के अंतर्गत जेवर थाना इलाके की बताई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here