बदोसराय के खोर एत्महादपुर में छापा, राम लखन हिरासत में, आतंकवादी कनेक्शन की जांच
बाराबंकी| उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एनआईए और एटीएस की संयुक्त टीमों ने बदोसराय थाना क्षेत्र के खोर एत्महादपुर गांव में बड़ी छापेमारी की। इस दौरान एत्महादपुर निवासी राम लखन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, NIA और ATS की टीमें तीन गाड़ियों में सवार होकर इलाके में पहुंचीं। छापेमारी से पहले टीम ने राम लखन को हिंद अस्पताल से हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि सुरक्षा एजेंसियों को राम लखन की गतिविधियों को लेकर पहले से इनपुट मिले हुए थे, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।
हिरासत में लेने के बाद टीम राम लखन को लेकर उसके घर एत्महादपुर पहुंची, जहां गहन तलाशी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान घर और आसपास के इलाके को पूरी तरह घेर लिया गया, जिससे किसी को अंदर-बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। इस दौरान स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।
सूत्रों के अनुसार, राम लखन से आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े संभावित संबंधों को लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर एजेंसियों की ओर से अभी तक किसी संगठन या नेटवर्क का नाम उजागर नहीं किया गया है। छापे के बाद से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
अचानक हुई इस कार्रवाई से खोर एत्महादपुर और आसपास के गांवों में दहशत और कौतूहल का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में सुरक्षा एजेंसियों की मौजूदगी पहले कभी नहीं देखी गई। लोग पूरे दिन इसी कार्रवाई को लेकर चर्चा करते रहे।
फिलहाल NIA और ATS की टीमें राम लखन से गहन पूछताछ कर रही हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उसका संपर्क किन-किन लोगों से था और क्या वह किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई पूछताछ और तकनीकी जांच के बाद तय की





