वीडियो वायरल, 2027 में चुनाव प्रचार का ऐलान
अलीगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हमशक्ल को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। सपा कार्यकर्ता सलाउद्दीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी शक्ल-सूरत अखिलेश यादव से काफी मिलती-जुलती नजर आ रही है।
वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में लोग सलाउद्दीन को प्यार से “अखिलेश भैया” कहकर पुकारने लगे हैं। सलाउद्दीन शाहजमाल तेलीपाड़ा के निवासी बताए जा रहे हैं और वे लंबे समय से समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं।
2027 में करेंगे चुनाव प्रचार
सलाउद्दीन ने बताया कि वे 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के लिए सक्रिय रूप से चुनाव प्रचार करेंगे। उनका कहना है कि यदि उनकी शक्ल लोगों को पार्टी और विचारधारा से जोड़ने में मदद करती है, तो वे इसे जनसेवा का अवसर मानते हैं।
सोशल मीडिया पर मिली पहचान
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद सलाउद्दीन को पहचान मिलने लगी है। लोग उनके साथ फोटो और वीडियो बनवाने की इच्छा जता रहे हैं। स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि सलाउद्दीन की लोकप्रियता से पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह बढ़ा है।
फिलहाल, अखिलेश यादव के हमशक्ल को लेकर यह चर्चा अलीगढ़ से निकलकर सोशल मीडिया के जरिए प्रदेशभर में फैलती नजर आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here