क्षेत्र में तेज हुई गतिविधियां
फर्रुखाबाद। अमृतपुर विधानसभा सीट को लेकर समाजवादी पार्टी की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है। सपा खेमे में डॉ. नवल किशोर शाक्य को लेकर चर्चाएं लगातार मजबूत होती जा रही हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो समाजवादी पार्टी के सूत्रों ने उनकी दावेदारी को लेकर सकारात्मक संकेत दिए है, जिसके बाद उन्होंने क्षेत्र में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है।
डॉ. नवल किशोर शाक्य इससे पूर्व लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं और चुनावी अनुभव के साथ-साथ संगठनात्मक पकड़ के लिए जाने जाते हैं। जिले के कई क्षेत्र में उनकी पहचान एक ऐसे नेता के रूप में है, जो लंबे समय से क्षेत्रीय मुद्दों से जुड़ा रहा है और जनता के बीच सक्रिय संपर्क बनाए हुए है। उनके लोग गांव-गांव जाकर लोगों से मुलाकात, कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें और स्थानीय समस्याओं पर संवाद उनके अभियान का मुख्य हिस्सा हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके सक्रिय होने से संगठन में नया जोश देखने को मिल रहा है।
डॉ. नवल किशोर शाक्य की संभावित आमद को लेकर अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनका पूर्व चुनावी अनुभव और क्षेत्र से जुड़ाव पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। खासकर पिछड़ा और ग्रामीण इलाकों में उनकी पकड़ को मजबूत माना जा रहा है।
हालांकि अभी समाजवादी पार्टी की ओर से औपचारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि यदि डॉ. नवल किशोर शाक्य को टिकट मिलता है, तो अमृतपुर विधानसभा सीट पर मुकाबला काफी रोचक और चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
फिलहाल, अमृतपुर विधानसभा में सपा की रणनीति और डॉ. नवल किशोर शाक्य की बढ़ती सक्रियता ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है। आने वाले दिनों में पार्टी नेतृत्व के फैसले पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।हालांकि डॉ नवल किशोर नें यही कहा कि वह पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहे, उन्होंने हमेशा पार्टी के हित में काम किया किसी लालच में नहीं, चुनाव लड़ने का फैसला मेरा नहीं होगा।पार्टी का आदेश ही उनका अगला कदम होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here