अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, जल जीवन मिशन पर दिया ज़ोर
झांसी। महोबा की घटना के बाद उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह झांसी पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की और कार्यों में लापरवाही पर सख्त निर्देश दिए।
बैठक के दौरान स्वतंत्र देव सिंह ने स्पष्ट कहा कि उनका पूरा फोकस जल जीवन मिशन पर है। उन्होंने कहा,
“मेरा काम जल जीवन मिशन है। मैं इसी को लेकर झांसी जिले के 36 गांवों का दौरा कर रहा हूं।”
मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि हर गांव तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जमीनी स्तर पर कार्यों की नियमित निगरानी, समयबद्ध पूर्णता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
स्वतंत्र देव सिंह ने यह भी दोहराया कि वे जल जीवन मिशन को समर्पित हैं और स्वयं गांव-गांव जाकर हालात का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि योजनाएं तभी सफल होंगी, जब अधिकारी और कर्मचारी पूरी निष्ठा से ज़मीनी स्तर पर काम करेंगे।
मंत्री के झांसी दौरे को बुंदेलखंड में जल आपूर्ति से जुड़ी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि समीक्षा और निर्देशों का असर ज़मीनी स्तर पर कितनी तेजी से दिखाई देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here