18 C
Lucknow
Tuesday, February 10, 2026

ढाई घाट मेले के पास ई-रिक्शा चालक से मारपीट कर वाहन छीना, जान से मारने की धमकी

Must read

पीड़ित ने तीन अज्ञात के खिलाफ शमशाबाद थाने में दी तहरीर

शमशाबाद, फर्रुखाबाद (नगर संवाददाता): ढाई घाट शमशाबाद क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। बीते दिवस शाम के समय ढाई घाट मेले (Dhai Ghat fair) के समीप एक ई-रिक्शा चालक (E-rickshaw driver) से गाली-गलौज व मारपीट कर उसका ई-रिक्शा छीन लिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार सर्वेश कुमार पुत्र परशादी लाल, निवासी ग्राम सुजाउलपुर, थाना जलालाबाद, जनपद शाहजहांपुर ने शमशाबाद थाना पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह गांव निवासी रामकिशोर का सामान लेकर ढाई घाट शमशाबाद मेले में आया था। सामान उतारने और मजदूरी के पैसे लेने के बाद वह शाम करीब 6:30 बजे अपने घर वापस लौट रहा था।

पीड़ित के अनुसार, जैसे ही वह ढाई घाट शमशाबाद पुल के पास उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर पहुंचा, तभी तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसका ई-रिक्शा रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जबरन ई-रिक्शा छीन लिया। आरोपियों ने जान-माल की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित ई-रिक्शा चालक ने शमशाबाद थाना पहुंचकर तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है और आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहले से ही सवाल उठ रहे हैं। इस घटना के बाद श्रद्धालुओं, व्यापारियों और वाहन चालकों में असुरक्षा की भावना और बढ़ गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article