फर्रुखाबाद। मिशन अस्पताल के बाहर लगने वाली दूकानों मिशन चौपाटी को हटाये जाने की नगर पालिका की घोषणा के बाद वहां के दुकानदारों ने अपने संगठन मिशन चौपाटी यूनियन एकता के बैनर तले जिला मुख्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया और नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर दुकानों को मानक के अनुसार लगे देने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि मिशन अस्पताल के बाहर मिशन चौपाटी की दुकानें कई वर्षों से लगती चली आ रही है।इन दूकानों से छोटे-छोटे दुकानदारों का गुजारा चलता आ रहा है। नगर पालिका ने चौपाटी की हद चिन्हित करके बैंडिग जॉन बनाया था सारे दुकानंदार अपनी हद के अन्दर सारी दुकाने लगाते हैं। बावजूद इसके नगर पालिका में कहा है की दुकान हटा लें इस बात को लेकर दुकानदारों में तनाव का वातावरण है और उनकी रोजी-रोटी पर तलवार लटक रही है। ऐसे में मिशन अस्पताल के बाहर लगने वाली मिशन चौपाटी को यथावत लगने की अनुमति जन हित में दी जाये।
धरना संगठन के अध्यक्ष शिवम गुप्ता की अगुवाई में दिया गया इस मौके पर संगठन के मंत्री सनी गुप्ता राहुल कुमार मुन्नालाल आकाश राज बहादुर सौरभ शुक्ला शालू पवन गुप्ता इलू सत्यम गुप्ता धर्मेंद्र यादव समेत संबंधित दुकानदार बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मंत्री सनी गुप्ता ने बताया कि नगर मजिस्ट्रेट ने दुकानदारों की बात सुनी और हद में रहकर दुकान लगने लगने का आश्वासन दिया है ।उन्होंने कहा कि नाप कर ली जाएगी और यदि दुकानदार हद में दुकान लगाते हैं तो उन्हें डिस्टर्ब नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here