लखनऊ| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक में ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने उत्सव भवनों के निर्माण में तेजी और उनके अधिक उपयोग के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि उत्तर प्रदेश व्यक्तिगत शौचालय निर्माण में देश में पहले स्थान पर है। चालू वित्तीय वर्ष में 9.67 लाख शौचालयों के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 4.79 लाख शौचालय बन चुके हैं। सीएम ने राजस्व वसूली बढ़ाने, मातृभूमि योजना से प्रवासियों को जोड़ने तथा पंचायत स्तर पर डिजिटल लाइब्रेरी और इंटीग्रेटेड कैंपस विकसित करने के निर्देश भी दिए।





