21.1 C
Lucknow
Sunday, March 8, 2026

यूपी में आईएएस कैडर का विस्तार, 27 पद बढ़े

Must read

 कैडर रिव्यू के बाद यूपी में IAS अधिकारियों की संख्या 683 हुई

डॉ राकेश पटेल,विवेक श्रीवास्तव,डॉ सुनील वर्मा, अमित सिंह,सहित 30 शामिल

लखनऊ। प्रदेश प्रशासनिक सेवा को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने कैडर रिव्यू के बाद उत्तर प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के 27 नए पद बढ़ाने की स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही प्रदेश में आईएएस अधिकारियों की कुल स्वीकृत संख्या बढ़कर 683 हो गई है।

सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार ने इस संबंध में 31 दिसंबर को राज्य सरकार को औपचारिक आदेश भेज दिए हैं। यह निर्णय लंबे समय से लंबित कैडर रिव्यू प्रक्रिया के बाद लिया गया है।

DoPT ने उत्तर प्रदेश स्टेट कैडर में भी आईएएस अधिकारियों के 9 अतिरिक्त पद बढ़ाने का आदेश जारी किया है। इससे राज्य प्रशासन को वरिष्ठ स्तर पर और मजबूती मिलेगी तथा मंडलों और जिलों में प्रशासनिक संतुलन बेहतर होगा।

2026 में पीसीएस से आईएएस बनने वालों की संख्या बढ़कर 30

इस कैडर विस्तार का सीधा लाभ प्रदेश के पीसीएस अधिकारियों को मिलेगा। वर्ष 2026 में पीसीएस से आईएएस में पदोन्नत होने वाले अधिकारियों की संख्या अब 30 हो गई है। इससे प्रदेश सेवा के अधिकारियों में उत्साह का माहौल है।आईएएस बनने की दौड़ में शामिल प्रमुख पीसीएस अधिकारी पदोन्नति की सूची में शामिल पीसीएस अधिकारियों मे पीसीएस डॉ. विश्राम (2010) – अपर आयुक्त, मिर्जापुर,पीसीएस अशोक कुमार कनौजिया (2010) – जॉइंट डायरेक्टर, युवा कल्याण, लखनऊ,पीसीएस पुष्पराज सिंह (2010) – सचिव, जीडीए गोरखपुर,पीसीएस संजय कुमार सिंह (2010) – एडीएम (E), मुजफ्फरनगर,पीसीएस राज कुमार द्विवेदी (2010) – अपर आयुक्त, मिर्जापुर,पीसीएस राकेश कुमार पटेल (2010) – अपर आयुक्त, लखनऊ,PCS सुशीला (2010) – अपर आयुक्त, कानपुरPCS आलोक कुमार (2010) – ADM (FR), गोंडा,2011 बैच के प्रमुख अधिकारी मे वैभव मिश्रा – ADM (FR), कुशीनगर,विवेक श्रीवास्तव – सचिव, LDA लखनऊ,योगानंद पांडेय – ADM सिटी, अयोध्या,प्रदीप कुमार यादव – ADM, सहारनपुर,अमित कुमार – अपर आयुक्त, मेरठ मंडल,पूनम निगम – डिप्टी सेक्रेटरी, UPPCS प्रयागराज,डॉ. नितिन मदान – ADM (E), रामपुर,

हर्ष देव पांडेय – परीक्षा नियंत्रक, UPPCS

शैलेंद्र कुमार सिंह – OSD, यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी

नरेंद्र बहादुर सिंह – ADM (FR), लखीमपुर खीरी

संतोष बहादुर सिंह – ADM (E), सहारनपुर

पंकज वर्मा – सचिव, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण

विजय कुमार सिंह – CRO, देवरिया

अतुल कुमार – अडिशनल म्यूनिसिपल कमिश्नर, मुरादाबाद

अमित सिंह – डिप्टी चीफ इलेक्शन ऑफिसर, लखनऊ

प्रियंका सिंह – ADM (FR), हरदोई

अमित कुमार – ADM (E), कानपुर देहात,डॉ. सुनील कुमार वर्मा – एडिशनल कमिश्नर जीएसटी, लखनऊ,गरिमा स्वरूप – ओएसडी, चुनाव आयोग, लखनऊ

संदीप कुमार – एडीएम (एफआर), हापुड़

राकेश कुमार सिंह – एडीएम (एफ आर), लखनऊ,डॉ. वैभव शर्मा –ए डी एम (एफ आर), बदायूं शामिल हैं।आईएएस कैडर में यह वृद्धि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य के लिए प्रशासनिक दृष्टि से बेहद अहम मानी जा रही है। इससे जिलों, मंडलों और विभागों में कार्यभार संतुलन, तेज़ निर्णय प्रक्रिया और बेहतर प्रशासनिक निगरानी सुनिश्चित होने की उम्मीद है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article