फर्रुखाबाद। तीन जनवरी को निकलने वाले हजरत अली के जुलूस की तैयारी को लेकर शहर के घेरे श्यामू खां स्थित आफताब हुसैन के निवास पर बैठक हुई।
बैठक में हजरत अली केजुलूस निकलने की तैयारी को मौलिक इकबाल ने कहा कि गंगा जमुना की तहजीब जुलूस में आज भी नजर आती है सूफ़ी संत पप्पन मियां वारसी ने कहा कि हजरत अली का जुलूस को निकलतेहुए 40 साल हो गई है और 3 जनवरी को लालगेट स्थित वारसीया मस्जिद से शाम को 5:30 बजे निकाला जाएगा। जो शहर के मुख्य मार्गो से होता हुआ रकाबगंज कला स्थित दरगाह हजरत अब्बास में जाकर संपन्न होगा और वहां पर शायर आपने अपने कलाम प्रस्तुतकरेंगे । मौलाना सैयद फरहत अली जैदी ने बताया कि मौलाना सैयद कल्बे जब्बाद मेहमानं ए खुसी होगे कांग्रेस के पूर्व जिलाअध्यक्ष सैयद आफताब हुसैन ने कहा कि मौलाना कल्बे जब्बाद का स्वागत घुमाना चौराहा चौक चौराहा पक्का पुल चौराहा पर व्यापार मंडल के सभी लोग स्वागत करेंगे तथा व्यापार मंडल के सभी लोग प्रशासन का भी चौक पर स्वागत करेंगे । उन्होंने बताया कि वारसी ने कहा कि हजरत अली के जुलूस में 5 घोड़े होंगे जिसमें पंच कन्याओं को घोड़े और 5 मरकजी गाड़ियां भी होगी । राष्ट्रीय राष्ट्रीय तिरंगा जुलूस के आगे आगे चलेगा। बैठक में विलाल शफीकी , मुमताज हुसैन,जावेद हुसैन, मुनव्वर हुसैन,सैफ हुसैन,आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here