28 C
Lucknow
Tuesday, February 17, 2026

यूपी पुलिस अभ्यर्थियों के लिए बड़ा फैसला

Must read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी पुलिस भर्ती (up police recruitment) की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। सिपाही और जेल वार्डर भर्ती परीक्षा (Jail Warder Recruitment Exam) में अब नेगेटिव मार्किंग खत्म कर दी गई है। यह फैसला कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के माध्यम से लिया गया है और संबंधित नियमावली को मंजूरी दे दी गई है। अब तक भर्ती परीक्षा में गलत उत्तर देने पर अंक काटे जाते थे, जिससे अभ्यर्थी सीमित सवाल ही हल करने का जोखिम उठाते थे। नेगेटिव मार्किंग के डर से कई उम्मीदवार प्रश्न छोड़ने को मजबूर हो जाते थे।

  1. गलत उत्तर पर कोई अंक नहीं कटेंगे
  2. अभ्यर्थी अधिक सवाल अटेम्प्ट कर सकेंगे,ज्ञान और तैयारी के आधार पर बेहतर प्रदर्शन का मौका
  3. मेरिट लिस्ट में प्रतिस्पर्धा और पारदर्शिता बढ़ेगी।

इस फैसले से प्रतियोगी छात्रों में उत्साह है। अभ्यर्थियों का कहना है कि अब परीक्षा में डर की बजाय कॉन्फिडेंस के साथ प्रदर्शन कर पाएंगे। खासकर ग्रामीण और नए अभ्यर्थियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।भर्ती प्रक्रिया को मिलेगा बल।सरकार के इस निर्णय से उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रक्रिया अधिक अभ्यर्थी-हितैषी बनेगी और चयन में वास्तविक योग्यता उभरकर सामने आएगी।यूपी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह फैसला एक नए आत्मविश्वास और बेहतर अवसर का संकेत माना जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article