फर्रुखाबाद: कादरी गेट पुलिस (Qadri Gate Police) ने विभिन्न कंपनियों का नकली माल बरामद किया। शक जताया जा रहा है कि या तो है माल जीएसटी चोरी के लिए लाया गया है अथवा नकली माल है संबंधित कंपनी के अधिकृत विक्रेताओं से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनके यहां से यह माल नहीं भेजा गया था। विक्रेताओं ने इस संदर्भ में पुलिस (Police) को तहरीर भी दी है।
पुलिस को सूचना मिली कि लिंजीगंज बाजार में नकली माल उतर जा रहा है जिस पर पुलिस ने छापेमारी की और बड़ी मात्रा में माल बरामद कर लिया जिस पर टैक्स अदा नहीं किया गया था और ना ही कोई खरीदारी की राशि थी मिली। गोदरेज प्रोडक्ट लिमिटेड के अधिकृत विक्रेता सत्य प्रकाश गुप्ता तथा रिकेट कंपनी अधिकृत विक्रेता पंकज गुप्ता से पूछा गया तो उन्होंने माल नकली होने अथवा जीएसटी बचाने के कारण माल को इस प्रकार बेचे जाने की बात कही दोनों ही विक्रेताओं ने कादरी के पुलिस को तहरीर देकर कहा कि माल नकली है अथवा जीएसटी बजाने के लिए गड़बड़ी की जा रही है दोनों विक्रेताओं ने कार्रवाई की मांग की है और कहा कि इन कंपनियों के अधिकृत विक्रेता में स्वयं है दूसरा कोई माल बेचने का अधिकारी ही नहीं है।


