नोएडा। एन.पी. सिंह के निवास पर उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने क्षत्रिय कुलभूषण, अखिल भारत क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह से शिष्टाचार भेंट एवं वार्ता की। इस अवसर पर उन्होंने मुजफ्फरनगर में आयोजित ऐतिहासिक कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि घने कोहरे के कारण वे चाहकर भी समय से कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंच सके, लेकिन उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की।
इस दौरान परिवहन मंत्री ने अखिल भारत क्षत्रिय महासभा जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के संगठन पदाधिकारियों को भी कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।





