फर्रुखाबाद। जिला कांग्रेस कार्यालय नगला दीना भोलेपुर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस को हर्षौल्लास के साथ मनाया गया ।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष शकुंतला देवी ने कहा कि कांग्रेसी एकमात्र विकल्प है जो देश को सरलता से और सही तरीके से चला सकती है। उन्होंने कहा कि सन 1885 में सर ओ ए ह्यूम ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की इसके बाद में आजादी की लड़ाई में कांग्रेस का अहम योगदान रहा और आजादी के बाद देश को संभालने में कांग्रेस की भूमिका को किसी कीमत पर नकारा नहीं जा सकता। समय के परिवर्तन के साथ भले ही कुछ कमियां रही हो लेकिन कांग्रेस आज भी देश का सबसे मजबूत और सबसे बड़ा संगठन है। उन्होंने कांग्रेस के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आवाहन मौजूद सभी लोगों से किया। भारी सर्दी के बावजूद बड़ी तादाद में कांग्रेसी जिला कार्यालय पहुंचे और स्थापना दिवस को धूमधाम के साथ मनाया।
इस मौके पर लोक सभा क्षेत्र के कांग्रेस जन, पूर्व सांसद, लोकसभा क्षेत्र आवेदक गण, पूर्व विधान सभा प्रत्याशी , पूर्व ब्लाक प्रमुख, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी जिला,शहर,नगर, न्याय पंचायत,वार्ड अध्यक्ष गण , सेवा दल,महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस,एन एस यू आई ,शोशल मीडिया, अनुसूचित जाति विभाग,पिछड़ा वर्ग,अल्प संख्यक ,किसान कांग्रेस,सैनिक प्रकोष्ठ एवं समस्त प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गण,एवं कांग्रेस के विचारधारा के लोगों की कार्यक्रम में उपस्थिति रही। यह जानकारी मीडिया प्रभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी हिलाल सफीकी ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here