22.9 C
Lucknow
Saturday, February 28, 2026

भीषण सर्दी में गरीबों के लिए राहत, गंगा कटरी क्षेत्र में लेखपालों ने बांटे कंबल

Must read

शमशाबाद (फर्रुखाबाद): जनपद में पड़ रही भीषण सर्दी (harsh winterके बीच गंगा कटरी (Ganga Katari) क्षेत्र के ग्रामीणों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से प्रशासन की ओर से कंबल वितरण का कार्य किया गया। शमशाबाद क्षेत्र के ढाई घाट स्थित गंगा कटरी क्षेत्र के गांव बांसखेड़ा पैलानी दक्षिण में लेखपालों द्वारा गरीब व जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबलों का वितरण किया गया। कंबल पाकर गरीब ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने सरकार व प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए दुआएं दीं।

जानकारी के अनुसार इस समय सर्दी अपने चरम पर है। ठंड के कारण गरीब, मजदूर और किसान वर्ग सबसे अधिक परेशान है। कई परिवार ऐसे हैं जिनके पास न तो समुचित कपड़े हैं और न ही ठंड से बचाव के पर्याप्त साधन। मजबूरी में लोग अलाव के सहारे रातें गुजार रहे हैं और सर्दी के इस भीषण दौर के समाप्त होने का इंतजार कर रहे हैं।

ऐसे कठिन हालातों को देखते हुए सरकार द्वारा गरीबों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से कंबल वितरण कराया जा रहा है, ताकि कोई भी जरूरतमंद ठंड से बेहाल न हो। यूपी सरकार की मंशा और प्रशासनिक आदेशों के क्रम में ग्राम प्रधान जुबेर खान की उपस्थिति में लेखपाल अमित कुमार दीक्षित एवं लेखपाल कप्तान सिंह ने गांव में कंबल वितरित किए।

बताया गया कि ग्राम प्रधान द्वारा पहले से जरूरतमंदों की सूची तैयार की गई थी, जिसके आधार पर शुक्रवार को पात्र गरीबों को कंबल उपलब्ध कराए गए। कंबल पाकर ग्रामीणों ने न केवल सरकार की सराहना की, बल्कि राहत कार्य में जुटे लेखपालों को भी दुआएं दीं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article