21 C
Lucknow
Wednesday, February 18, 2026

अमेठी कोहना में फिर शुरू हुआ अवैध मिट्टी खनन

Must read

फर्रुखाबाद। जनपद के पांचालघाट क्षेत्र अंतर्गत अमेठी कोहना गांव में प्रशासनिक कार्रवाई के बावजूद एक बार फिर खुलेआम अवैध मिट्टी खनन शुरू हो गया है। यह अवैध गतिविधि लगातार जारी है और स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमेठी कोहना गांव के पीछे स्थित खेतों से अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। साईं गंगाधाम मंदिर के रास्ते से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों द्वारा मिट्टी का परिवहन धड़ल्ले से किया जा रहा है, जिससे न केवल सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है, बल्कि ग्रामीण सड़कों को भी गंभीर क्षति पहुंच रही है।

साक्ष्यों के बावजूद बेखौफ खनन

अवैध मिट्टी खनन करते हुए ट्रैक्टर की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें स्थान, तिथि और समय स्पष्ट रूप से अंकित हैं। इसके बावजूद खनन का जारी रहना प्रशासनिक लापरवाही अथवा मिलीभगत की आशंका को जन्म देता है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि भारी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही से सड़कें टूट रही हैं और किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। मंदिर मार्ग से खनन वाहनों का गुजरना श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

गौरतलब है कि पूर्व में शिकायत के बाद प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई थी, लेकिन कुछ समय बाद ही पुनः खनन शुरू हो जाना यह दर्शाता है कि कार्रवाई प्रभावी और स्थायी नहीं रही।

जनहित में त्वरित हस्तक्षेप की मांग

स्थानीय नागरिकों और सामाजिक लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध मिट्टी खनन पर सख्ती से रोक लगाई जाए, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हो और क्षेत्र में स्थायी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article