27 C
Lucknow
Thursday, February 19, 2026

क्रिप्टो मुनाफे के नाम पर बड़ी ठगी, व्यापारी नेता से 15.75 लाख की धोखाधड़ी

Must read

झांसी।क्रिप्टो करेंसी में भारी मुनाफे का लालच देकर झांसी के एक समाजसेवी व्यापारी नेता से 15 लाख 75 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित संदीप सरावगी ने इस संबंध में नवाबाद थाने में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

चेक के जरिए ली गई रकम

पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश पर अधिक मुनाफे का झांसा देकर उनसे चेक के माध्यम से 15.75 लाख रुपये हासिल किए। तय समय सीमा बीतने के बाद जब पीड़ित ने रकम वापस मांगी, तो आरोपियों ने पैसा लौटाने से साफ इनकार कर दिया।

जान से मारने की धमकी का आरोप

पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने बार-बार अपनी रकम की मांग की तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे वह भयभीत हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नवाबाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर धोखाधड़ी और धमकी की धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article