22.9 C
Lucknow
Saturday, February 28, 2026

कुर्मी समाज के प्रतिनिधित्व को लेकर चिंतन बैठक, डीजीसी –एडीजीसी नियुक्तियों पर निंदा प्रस्ताव पारित

Must read

कन्नौज: जनपद में DGC और ADGC की नियुक्तियों में कुर्मी समाज को प्रतिनिधित्व न दिए जाने के विरोध में आज सरदार पटेल युवा वाहिनी के तत्वावधान में एक चिंतन बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक गौरी गेस्ट हाउस, मानपुर में संपन्न हुई, जिसमें कुर्मी समाज के बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भाग लिया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि डीजीसी और एडीजीसी जैसी महत्वपूर्ण नियुक्तियों में कुर्मी समाज की लगातार अनदेखी की जा रही है, जो सामाजिक न्याय और संतुलित प्रतिनिधित्व की भावना के विपरीत है। वक्ताओं ने एक स्वर में समाज को उसका संवैधानिक और सामाजिक अधिकार दिलाने की आवश्यकता पर बल दिया।

चिंतन बैठक के अंत में समाज की उपेक्षा को लेकर सरकार के प्रति निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में कुर्मी समाज को उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया, तो आंदोलनात्मक कदम उठाने पर भी विचार किया जाएगा।

बैठक में शिक्षा, राजनीतिक भागीदारी, न्यायिक प्रतिनिधित्व और संगठनात्मक मजबूती जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने युवाओं से संगठित होकर समाज के हक़ के लिए आगे आने का आह्वान किया।

प्रमुख रूप से

इस मौके पर अपना दल के जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार सहित कमलेश कटियार, धर्मेंद्र कटियार, विनोद कटियार, अंशुल कटियार, डॉ. सुशील पटेल, आकाश कटियार, अजय पटेल, रविराज कटियार, शिवम कटियार, रवि शेखर कटियार, हिमांशु कटियार, ज्ञानू कटियार, शनि कटियार, आकाश पटेल, सोनू कटियार, पवन कटियार, संजय कटियार, कुलदीप कटियार, अमन कटियार, पीयूष कटियार, रजत कटियार, हनी कटियार, सुशांत कटियार, विजय कटियार, चमन कटियार, वी.पी. सिंह कटियार, जतिन कटियार, अक्षय कटियार, वीरू कटियार, पुलक कटियार, रामेंद्र बाबू पटेल, सुनीत कुमार वर्मा, मनोज पटेल, अवनीश कटियार, राजीव कटियार, नरेंद्र सिंह कटियार, अरविंद कटियार, आर्यन सिंह कटियार, उत्कर्ष कटियार, सागर कटियार सहित सैकड़ों कुर्मी समाज के लोग मौजूद रहे।

बैठक में यह भी तय किया गया कि जल्द ही इस विषय में जिला प्रशासन और शासन स्तर तक ज्ञापन भेजा जाएगा, ताकि समाज की आवाज़ को मजबूती से रखा जा सके।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article