फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार की पूर्व श्रम एवं प्रावैधिक शिक्षा मंत्री एवं विधायक सदर मेजर सुनील दत्त द्विवेदी की पूज्य माता जी स्व. श्रीमती प्रभा व्दिवेदी के स्मृति दिवस पर उन्हें शहर का साहित्यक समाज इक्कीस दिसंबर को नमन निवेदित करेगा। देश के प्रसिद्ध कवि डा.शिवओम अंबर के नुनहाई स्थित निवास पर श्रद्वांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए श्री अंबर ने बताया कि सत्र विधानसभा का सत्र होने के कारण द्विवेदी कार्यक्रम में भागीदारी नहीं कर पाएंगे लेकिन उनके समर्थक और सहयोगी परिवरीजन आयोजन में मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि एक किस दिसंबर को दोपहर बाद उनके निवास पर 3:30 बजे से श्रद्धांजलि सभा एवं काव्यांजलि का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी से कार्यक्रम में मौजूद रहने की अपील की है।





