फर्रुखाबाद। श्रद्धारानी स्मृति संस्थान का वार्षिकोत्सव काव्य एवं सम्मान समारोह इक्कीस दिसंबर को संस्था के संरक्षक विनय अग्रवाल के सेनापति स्थित निवास प्रांगण में धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए संस्था के संस्थापक अध्यक्ष व्यापारी नेता संजय गर्ग ने बताया कि श्रीमती श्रद्धारानी की चतुर्थ स्मृति में आयोजित होने वाले काव्य अनुष्ठान एवं सम्मान समारोह में इस बार श्रद्धारानी स्मृति सम्मान डॉ० शिवओम अम्बर जी (राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि)को दिया जाएगा वहीं सावित्री देवी अग्रवाल स्मृति सम्मान डॉ० कृष्णकान्त अक्षर (वरिष्ठ साहित्यकार)
को मिलेगा। उन्होंने बताया कि संतोष पाण्डेय जी, डा० गरिमा पाण्डेय, स्मृति अग्निहोत्री, प्रीति तिवारी, वैभव सोमवंशी को काव्यपाठ हेतु आमंत्रित किया जायेगा।मुख्य वक्त पूनम अग्रवाल जी (प्रवक्ता आर्ट ऑफ लिविंग, दिल्ली मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम दोपहर बाद तीन बजे से होगा व संचालन वैभव सोमवंशी सुभाष करेंगे। उन्होंने सभी साहित्य प्रेमियों से समय पर पहुंचने के अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here